चतरा, नवम्बर 5 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को निषिद्व मादक पदार्थ (अवैध अफीम) विकास योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख रोहन साहू ने की। बैठक में पंचायत समिति की समीक्षात्मक एवं आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम 2025 हेतु आवश्यक तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम पर फोकस करना था। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद के द्वारा उपस्थित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को मादक पदार्थ की बिक्री, सेवन, तस्करी और उसके उपयोग पर सजगता के साथ लोगो के ऐसे कार्यों में संलिप्तता पर नजर रखने एवं अफीम की खेती की सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी ने मादक पदार्थों के रोकथाम को लेकर शपथ...