मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एनडीपीएस के एक मामले में छह साल से फरार आरोपित विक्की कुमार को पुलिस ने छापेमारी कर उसे उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। सदर थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात मझौली धर्मदास में यह कार्रवाई की। पूछताछ के बाद शुक्रवार को पुलिस ने विक्की को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। इससे पहले पुलिस की पूछताछ में उसने मादक पदार्थ के धंधे से जुड़े चार धंधेबाजों के नाम बताए हैं। उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया गया कि वर्ष 2020 के अगस्त में सदर थाने की पुलिस ने मझौली धर्मदास इलाके में छापेमारी कर मादक पदार्थ बरामद किया था। मामले में दोनों धंधेबाज के खिलाफ सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...