रांची, जुलाई 13 -- रांची, संवाददाता। राष्ट्र धर्म रक्षा मंच के अध्यक्ष अमृतेश पाठक के नेतृत्व में रविवार को रांची में मादक पदार्थों की बिक्री और बढ़ते अपराध के खिलाफ विशाल जन आक्रोश सह जागरुकता मार्च निकाला गया। मार्च देवी मंडप रोड से शुरू होकर पंडरा थाना, आईटीआई बस स्टैंड, मधुकम और सुखदेवनगर होते हुए सरोवर नगर डैम साइड तक गया। वार्ड संख्या 31 और 32 के महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग हाथों में तिरंगा और डंडा लेकर मार्च में शामिल हुए। बिरला मैदान में सभा को संबोधित करते हुए अमृतेश पाठक ने कहा कि रांची अपराध और नशे का अड्डा बनता जा रहा है। पुलिस और प्रशासन सबकुछ जानकर भी नियंत्रण करने में नाकाम है। कहा कि आए दिन सुखदेव नगर और पंडरा दोनों ही थाना क्षेत्रों में सभी गली-मोहल्ले में अपराधी बेखोफ हैं। महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.