संवाददाता, फरवरी 14 -- यूपी के अमरोहा में गंगा-जमुना की तहजीब देखने को मिली। दरअसल, मुस्लिम से हिंदू बनी तमन्ना मलिक बुर्का पहन कांवड़ लेकर जिले की सीमा से गुजरी तो उसका जगह-जगह स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने विभिन्न स्थानों पर तमन्ना व उसके साथ चल रहे शिवभक्तों के जत्थे का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पुलिस-प्रशासन ने भी मामले की संवेदनशीलता को देख कड़ी सुरक्षा के बीच जत्थे को आगे की ओर रवाना कराया। शुक्रवार को संभल जिले के बदनपुर वसई गांव की रहने वाली तमन्ना मलिक बुर्का पहन और तिलक लगाकर कांवड़ लिए जिले की सीमा से गुजरी। इसके बाद हरकत में आई नौगावां सादात पुलिस ने जत्थे की सुरक्षा को लेकर कवायद शुरू कर दी। जैसे ही शिवभक्तों के जत्थे ने जिले की सीमा में प्रवेश किया,वैसे ही पुलिसकर्मियों ने जत्थे को कड़ी सुरक्षा के बीच अपनी सीमा से आगे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.