गुड़गांव, जून 24 -- गुरुग्राम। सेक्टर-4 के ब्रह्मकुमारी केंद्र पर मंगलवार को मातेश्वरी जगदंबा का स्मृति दिवस मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में संस्थान से जुड़े भाई बहनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान सभी ने मेडिटेशन कराया गया। संस्था की संचालिका बीके सुदेश ने मातेश्वरी जगदंबा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ब्रह्मकुमारी संस्था की पहली प्रशासिका थी। उनके कार्यो ने उन्हें योगिनी तपस्विनी जगदंबा का बना दिया। संगठन को एक कर ऊंचा उठाने कार्य किया। धैर्य और गंभीरता की वह देवी थी। बीके सुदेश ने कहा कि एक बार करनाल में उनका बहुत विरोध किया गया, लेकिन विरोध करने वालों का हृदय परिवर्तन हो गया। जब उन्होंने जगदंबा का स्वरूप देखकर पत्थर से पानी हो गए। उनकी प्रभावशीलता इतनी थी कि जो लोग मिलते थे वह बाबा के बच्चे बन जाते थे। इस...