किशनगंज, दिसम्बर 5 -- किशनगंज, एक प्रतिनिधि । जिले की मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुरक्षित और समयबद्ध बनाने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से शुक्रवार को सदर अस्पताल में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी पीएचसी-सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम आदि उपस्थित थे। सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि आने वाले दिनों में हर गर्भवती महिला और हर नवजात शिशु को अधिक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलें। चाहे वह प्रसव कक्ष की देखभाल हो, मातृ मृत्यु की रोकथाम हो या स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी। उक्त प्रशिक्षण से स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसव कक्षों में अधिक स्वच्छता, बेहतर व्यवस्था और सुरक्षित माहौल,गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए समय पर सेवाएं, मातृ मृत...