लखीसराय, जनवरी 13 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सदर अस्पताल के सभागार में सोमवार को सीएस डॉ जय प्रकाश सिंह के अध्यक्षता में मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीएस ने माता एवं शिशु सुरक्षा कार्ड के महत्व पर बताया कि एमसीपी कार्ड मां और बच्चे की सेहत की कुंजी है। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जो सुरक्षित गर्भावस्था, सुरक्षित प्रसव और स्वस्थ बच्चे के विकास को सुनिश्चित करने में बहुत मदद करता है। इसे पूर्ण रूप से भरने एवं सभी गर्भवती महिला को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एके भारती एवं डीपीसी सुनील शर्मा ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से एमसीपी कार्ड के लिए प्रशिक्षित किया। उन्होंने बताया कि यह कार्ड मां और बच्चे की सेहत से जुड़ा एक बहुत महत्वपूर...