लखनऊ, मार्च 11 -- शहीद पथ स्थित लोहिया संस्थान के मातृ शिशु एवं रेफरल हॉस्पिटल के मरीजों को एमआरआई जांच के लिए मुख्य परिसर तक दौड़ लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मरीजों की जांच मातृ शिशु एवं रेफरल हॉस्पिटल में हो सकेगी। जल्द ही एमआरआई जांच की सुविधा शुरू होगी। मंगलवार को हाई लेवल परचेज कमेटी की बैठक के बाद मशीन खरीद का आदेश जारी कर दिया गया। मृात एवं शिशु रेफरल हॉस्पिटल में चार विभागों का संचालन हो रहा है। इसमें स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, पीडियाट्रिक व पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग का संचालन हो रहा है। यहां 200 बेड हैं। प्रतिदिन 500 से अधिक मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। अभी मरीजों को रेडियोलॉजी जांच के लिए भटकना पड़ रहा है। इसमें सीटी, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई व एक्सरे जांच शामिल है। जांच के लिए मरीजों को पांच से छह किलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.