लखीसराय, फरवरी 1 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मातृ-शिशु मृत्यु दर में अपेक्षाकृत सुधार के लिए सदर अस्पताल प्रबंधन अब ठोस पहल की तैयारी में जुट गया है। लगातार सामने आ रहे गंभीर मामला के रेफर प्रक्रिया में हो रही देरी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने प्रखंड स्तरीय अस्पताल से आने वाले मरीज की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। बता दें कि 29 दिसंबर को हिन्दुस्तान में 'इलाज के अभाव में प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल' हेडिंग से खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया है। इस विशेष पहल के तहत खास तौर पर गर्भवती महिला और प्रसव के बाद प्रखंड अस्पताल से सदर अस्पताल रेफर होकर आने वाले जच्चा-बच्चा का आंकड़ा एकत्रित किया जाएगा। डीएस सह प्रभारी सीएस डॉ. राकेश कुमार एवं प्रबंधक नंदकिशोर भारती ने बताया कि कई प्रखंड स्त...