रांची, दिसम्बर 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। प्रतिज्ञा संस्था की ओर से आयोजित मातृ शक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट के छठे संस्करण का खिताब आदिवासी महिला समूह, बेड़ो ने जीत लिया। शनिवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, खूंटी में खेले गए खिताबी मुकाबले में आदिवासी महिला समूह, बेड़ो ने सुरुद फुटबॉल क्लब भूसुर को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले फाइनल मैच का उद्घाटन खूंटी विधायक राम सूर्य मुंडा और सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय निदेशक कंचन सिन्हा ने किया। समापन समारोह में जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। विजेता टीम को 20 हजार, उपविजेता को 16 हजार, तीसरे स्थान की टीम सरना महिला टीम, टूंगाव को 8 हजार रुपए मिले। साथ ही मदर ऑफ द मैच मंजु कुमारी, मदर ऑफ द सीरीज रैना मिंज, गोलकीपर ऑफ द सीरीज संगीता कुमारी व सोशल एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.