सहारनपुर, फरवरी 14 -- लेबर कॉलोनी स्थित स्कूल में शनिवार को श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम भावनात्मक माहौल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने दीप और फूलों से सजी थालियां लेकर अपने माता-पिता का विधि-विधान से पूजन किया और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान कई अभिभावकों की आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़ते हैं। विद्यालय परिसर भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से गूंज उठा। शिक्षक नेता अशोक मलिक और प्रिंसिपल सुषमा मलिक ने कहा कि विद्यालय में संस्कार आधारित शिक्षा को प्राथमिकता दी जाती है। कार्यक्रम में बलजीत कौर, कुसुम नारायण, सरिता, राधिका, निरमा, मंजू, भावना और अविका आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...