बदायूं, फरवरी 10 -- उझानी। नगर के विमल हरि भगवान अग्रवाल इंटर कॉलेज में अभिभावक मीटिंग के दौरान छात्रों ने गुरुजनों की निर्देशन पर पूजन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने सभी छात्र छात्राओं को 14 फरवरी को स्कूल आने से पूर्व माता-पिता का पूजन करने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य ने कहा कि सनातन संस्कृति को बचाए रखने के लिए बच्चों में संस्कार जागृत करना जरूरी है। उन्होंने पाश्चात संस्कृति की दौड़ में शामिल हो रही युवा पीढ़ी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्कृति को बचाए रखने के माता-पिता के साथ हम गुरुजनों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं के साथ अभिभावकों से अपील की कोई भी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे की बधाई न दे बल्कि माता-पिता की पूजा का मातृ पितृ पूजन दिवस मनाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.