भागलपुर, फरवरी 14 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सत्य सनातन वैदिक समाज नाथनगर द्वारा स्थानीय सामुदायिक भवन चैती दुर्गा स्थान मोहनपुर,नरगा में मातृ-पितृ पूजन दिवस पर संस्कार और संस्कृति विषयक गोष्ठी का आयोजन हुआ। पंडित राम प्रसाद वैदिक की अध्यक्षता में संपन्न समारोह का शुभारंभ दीप जलाकर अध्यक्ष जगतराम साह कर्णपुरी ने किया। इस अवसर पर शिव पूजन वैदिक द्वारा सामूहिक हवन संपन्न कराया गया। मौके पर जवाहरलाल मंडल, आशुतोष कुमार आशीष, प्रणव कुमार, महेंद्र आर्य, देवनंदन बाबा, संतोष आर्य, राजेश कुमार, कुबेर मंडल, सुबंधु आर्य, दिलीप सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.