गिरडीह, फरवरी 15 -- गावां। होली फैथ पब्लिक स्कूल गावां में मातृ-पितृ दिवस मनाया गया। होली फैथ पब्लिक स्कूल में भारतीय संस्कृति और मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने पूजा की थाली सजाकर अपने माता-पिता का तिलक, पुष्प माला और मिठाई से सम्मान किया, जिस पर माता-पिता ने उन्हें आशीर्वाद दिया। प्राधानाचार्य मुकेश कुमार ने कहा कि माता-पिता संतान के लिए सबसे बड़ा उपहार है। उनकी सेवा को श्रेष्ठ मानी गयी है। इसमें सभी सेवाओं का फल समाहित होता है। उन्होंने कहा कि माता-पिता का प्रोत्साहन, सहायता और सही मार्गदर्शन बच्चों को विकास में सक्षम बनाता है। उनके व्यवहार और कार्यों का सीधा प्रभाव संतान पर पड़ता है। इसलिए बालक के जीवन में माता-पिता का महत्वपूर्ण स्थान होता है। निर्देशक अरुण कुमार चौधरी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.