रुद्रपुर, मई 11 -- सितारगंज। एसएम पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। शनिवार की सायं आयोजित कार्यक्रमों में कक्षा 1 से कक्षा 4 तक की छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी माताओं को शुभकामना देने के लिए कार्ड तैयार किए। साथ ही कक्षा 5 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने कविता, समूह गीत, भाषण, एवं नाटक के माध्यम से मातृ दिवस के बारे में सुंदर झलकियां प्रस्तुत कीं। यहां विद्यालय प्रबंधक भुवन चन्द्र भट्ट व उप प्रबंधक हिमांशु खर्कवाल द्वारा सभी बच्चों से प्रतिदिन अपनी माता को सम्मान देने की बात कही और उनके द्वारा किए गए कार्यों को ना भूलने की सलाह दी। प्रधानाचार्य डॉ. मनिंदर सिंह गुलाटी ने सभी शिक्षिकाओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...