गोरखपुर, अप्रैल 8 -- गोरखपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सोमवार को आईएमए ने संगोष्ठी का आयोजन किया। इसका आयोजन आईएमए भवन तारामंडल में किया गया। इस संगोष्ठी में चिकित्सकों ने मातृ एवं शिशु मृत्युदर को रोकने के लिए कदम उठाने का फैसला किया। आईएमए की अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा गुप्ता व सचिव डॉ. वाई सिंह ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस पर डब्लूएचओ मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए एक साल तक चलने वाला अभियान शुरू किया है। इस अभियान में आईएमए शामिल होगा। इसके तहत मातृ एवं नवजात शिशु की मृत्यु को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. बबीता शुक्ला ने कंप्रिहेंसिव मैनेजमेंट ऑफ मेनोपॉज सिंप्टम्स पर व्याख्यान दिया। जबकि नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.