कानपुर, नवम्बर 20 -- कानपुर। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के अधीन निकली यात्रा का आगाज विधायक नीलिमा कटियार ने एक पेड़ मां के नाम रोपित करने के साथ एकता यात्रा का आगाज कराया। मुख्य अतिथि एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि युवा और मातृशक्ति राष्ट्र की ताकत है। यही लोग समाज और राष्ट्र को नई धारा में मोड़ने में कुब्बत रखते हैं। देश को एकता के सूत्र में पिरोहने के जनक सरदार वल्लभभाई पटेल के संकल्प को देश के अंतिम पंक्ति में खड़े तक पहुंचाएंगे। यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। एकता यात्रा की अगुवाकार विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि सर्वसमाज एकजुट होगा, तभी विकसित बारत का सपना साकार होगा। दावा है कि इस यात्रा में पटेल सेवा समिति, पटेल पवन हिन्दुस्तानी, कुर्मी, क्षत्रिय महासभा कुर्मी स्वाभिमान महासंघ सहित कई समितियों ने हिस्सा लिया। ...