आदित्यपुर, जनवरी 5 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल के रुचाप स्थित नौरंगराय सूर्या देवी सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर में रविवार को मातृशक्ति जागरण के निमित्त सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया थाी। ढोल-नगाड़ा एवं पारंपरिक आदिवासी लोकनृत्य से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसमें संकुल स्तरीय बांदू चेलियामा, खूंटी एवं कुकडू स्थित सरस्वती शिशु विद्यामंदिर के शिक्षकों की सहभागिता रही। इस मौके पर जागरण गीत, नृत्य, प्रश्नोत्तर एवं पर्यावरण संरक्षण पर विचार प्रस्तुत किया गया। स्कूली छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शिक्षिका जयंती चक्रवर्ती ने माताओं को समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की विपरीत पर...