गोरखपुर, अप्रैल 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मातृशक्ति के प्रति आदर का पवित्र भाव रखना सभी का दायित्व है। सरकार ने भी मातृशक्ति के सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी अनेक योजनाएं चलाई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना जैसी योजनाएं शुरू की हैं। विधायिका से लेकर हर क्षेत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया है। गोरखनाथ मंदिर में रविवार को कन्या पूजन के बाद प्रदेशवासियों को वासंतिक नवरात्र की नवमी तिथि एवं श्रीरामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वासंतिक नवरात्र की नवमी तिथि पर सभी सनातन धर्मावलंबियों द्वारा कन्या पूजन किया जा रहा है। उन्हें भी कन्या पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.