विकासनगर, मई 11 -- लाइन जीवनगढ़ स्थित सेपियंस स्कूल में रविवार को नौनिहालों और अभिभावकों ने मिलकर मातृ दिवस मनाया। समारोह में नर्सरी से कक्षा एक तक के बच्चों ने भाग लिया। समारोह की शुरुआत कक्षा एक के नौनिहालों की मनमोहक प्रस्तुति से हुई। इसके बाद नर्सरी और एलकेजी के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी लोगों का मन मोह लिया। कक्षा एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने भी अपने माता-पिता को समर्पित करते हुए गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। कक्षा यूकेजी के बच्चों ने ऐरोबिक्स भी प्रस्तुत किया गया। अभिभावकों के मनोरंजन के लिए भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें सभी अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभिभावकों को विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी अभिभावकों को मातृत्व दिवस के शुभकामना का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.