गिरडीह, मार्च 18 -- गिरिडीह। झारखंड 2 शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने महिला एवं बाल विकास, झारखंड विधानसभा रांची की सभापति सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को पत्र प्रेषित किया है। जिसमें मातृत्व अवकाश के दौरान महिला शिक्षिका एवं कर्मचारियों का वेतन भुगतान प्रतिमाह करने की मांग की है। राजेंद्र प्रसाद ने प्रेषित पत्र में कहा कि महिला कर्मचारियों एवं शिक्षिकाओं के लिए पूरे देश में मातृत्व हितलाभ अधिनियम, 1961 के तहत 26 सप्ताह का सवैतनिक अवकाश दिया जाता है। झारखंड में भी उक्त अधिनियम लागू है, लेकिन महिला जब बच्चे को जन्म देती है और 6 माह के अवकाश का उपभोग कर विद्यालय में योगदान देती है। उसके बाद विभाग द्वारा अवकाश स्वीकृत होती है, तब वेतन भुगतान किया जाता है। इस स्थिति में अवकाश पर जाने और पुनः योगदान करने से लेकर अवकाश की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.