बलरामपुर, जनवरी 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के अवसर पर प्रसव पूर्व जांच कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत जिले के दो जिला चिकित्सालयों, 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित कुल 32 स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 1189 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई, जिसमें 129 महिलाओं को उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) की श्रेणी में चिन्हित किया गया। सभी चिन्हित महिलाओं को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, उपचार एवं नियमित निगरानी में रखने के निर्देश संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों को दिए गए, ताकि उनका सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया जा सके। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान समय पर जांच एवं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.