गया, जनवरी 3 -- अतरी प्रखंड के डिहुरी में सावित्रीबाई फुले विचार मंच ने आंबेडकर वर्कशेड में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुल की जयंती मनाई गई। लोगों ने सबसे पहले उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्षों को याद किया और उनसे प्रेरणा लेकर समाज सुधार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि माता ही बच्चों की प्रथम शिक्षिका होती हैं। इस अवसर पर डॉक्टर बीआर आंबेडकर संघर्ष समिति के अध्यक्ष अब्दुल मनन खान, चंद्रदीप पटेल ,ललन यादव, चरित्र दास ,भारत कुशवाहा, सत्येंद्र मांझी, भोला प्रसाद रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.