आजमगढ़, सितम्बर 23 -- निजामाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे में चल रही रामलीला के तीसरे दिन रविवार रात भगवान राम भाई लक्ष्मण और माता सीता के साथ ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में मत्था टेकने पहुंचे। गुरुद्वारे में मुख्य ग्रंथी की उपस्थिति में गुरुवाणी का पाठ हुआ। इसके बाद उन्होंने भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता को सरोपा भेंट किया। इस मौके पर कड़ा प्रसाद भी वितरित किया गया। निजामाबाद कस्बे में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली प्राचीन रामलीला में गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब के प्रांगण को गुरु वशिष्ठ और गुरु विश्वामित्र का आश्रम बनाया जाता है। परंपरा के अनुसार भगवान राम अयोध्या से वन गमन के लिए निकलते हैं। बाद में इसी आश्रम में रात्रि निवास करते हैं। गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब के मुख्य ग्रन्थी भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता का गुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.