भदोही, दिसम्बर 17 -- भदोही, संवाददाता। शहर के श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज में श्रीराम कथा चल रही है। बुधवार को श्रीराम और माता जानकी विवाह प्रसंग पर प्रकाश डाला गया था। कथा समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कथा वाचक शिवानंद भाई ने कहा कि जनकपुर में श्रीराम और जानकी मिलन होता है। जानकी ने पग-पग पर मर्यादा के संरक्षण का पालन किया जो दुनिया के हर बेटियों के के लिए उदाहरण है। जिस दिन भारतीय बेटियां जानकी द्वारा स्थापित मर्यादाओं को आत्मसात कर लेंगी समाज और परिवार में अपने आचरण व्यवहार की भूमिका समझने लगेंगी। भारत विश्व गुरु बन जाएगा। युवाओं से भी राम के गुण चरित्र और सर्व समाज से प्रेम करने की सीख लेने का आह्वान किया। कथा में महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। कथा समापन के बाद प्रतिदन रात को सात बजे के बाद भंडारे का आयोजन किया जा ...