मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मड़वन, एक संवाददाता रेपुरा चक बरकुरबा ब्रह्मस्थान परिसर में नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ सह रामकथा महोत्सव के सातवें दिन शनिवार को कथावाचक मनीष माधव महाराज ने जगत जननी जानकी की विदाई प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने व्यासपीठ से रामनवमी के पावन अवसर पर लोगों से रामचरितमानस पाठ करने की अपील की। कथावाचक ने कहा कि जनकपुर धाम से माता सीता की विदाई और वहां के लोग और सगे संबंधियों द्वारा विदाई का माहौल बहुत ही विह्वल करने वाला था। संगीतमय कथा में माता जानकी की विदाई गीत सुनकर श्रद्धालुओं की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि जो नर नारी भगवान के विवाह का मंगल गान करेंगे और सुनेंगे वे श्री जानकी जी और श्री रघुनाथ जी के कृपा से सदा सुखी रहेंगे। प्रसंग के अंत में बाराती के साथ श्रीराम और माता सीता के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.