कौशाम्बी, दिसम्बर 27 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद नगर पालिका परिषद भरवारी में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। शनिवार को कथा के तीसरे दिन कथा वाचक आचार्य सर्वेश मणि त्रिपाठी ने माता सती के प्रसंग की कथा सुनाते हुए कहा कि माता सती का प्रसंग दक्ष प्रजापति के यज्ञ और भगवान शिव के प्रति उनके प्रेम का प्रतीक है। दक्ष के अपमान से नाराज होकर योगबल से शरीर त्यागने और पुनर्जन्म लेकर पार्वती बनने की कथा है, जो सप्तम स्कंध में वर्णित है; यह कथा शिव-शक्ति की महिमा, सती के दृढ़ संकल्प, और दक्ष के अहंकार के विनाश को दर्शाती है। मुख्य यजमान मोहन लाल चौरसिया, ज्ञान वती चौरसिया, दिलीप चौरसिया, सोहन लाल चौरसिया, सुशील चौरसिया सहित नगर के तमाम भक्त मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.