धनबाद, मार्च 8 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। टाटा सिजुआ एक‌ नंबर में आयोजित पांच दिवसीय संतोषी पूजा महोत्सव में पट खुलते ही माता संतोषी के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया। पंडित मनोहर पांडेय ने पूरे विधि विधान के साथ साथ माता संतोषी की पूजा अर्चना कराया। शुक्रवार की सुबह से ही काफी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं निर्जला उपवास रखकर माता की आराधना की। सभी श्रद्धालु के साथ सामूहिक हवन संपन्न कराया गया। पंडित मनोहर पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराते हुए माता संतोषी की कथा सुनाया‌। अंत में सामूहिक हवन हुआ। शाम को माता की भव्य संध्या आरती हुई। यजमान के रूप में गंगा हरि ने पूजा अर्चना किया। मौके पर अध्यक्ष राजीव कुमार, सचिव सुरेंद्र नोनिया, मुखलाल हरि, मनोज भुईया, महेंद्र राजवंशी, अनील राजवंशी, अमन कुमार, किशन कुमार, दीपक तुरी, सोनू कुमार, राजेश...