आरा, दिसम्बर 12 -- आरा, निज प्रतिनिधि। आरा शहर के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में नई आशा की ओर आयोजित चार दिवसीय माता शबरी क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 सह मुसहर जाति विकास समारोह 13 से 16 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य खेल के माध्यम से वंचित समुदायों, विशेषकर मुसहर समाज के युवाओं में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें अवसरों की मुख्य धारा से जोड़ना है। शनिवार को उद्घाटन समारोह होगा। उद्घाटनकर्ता बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह होंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार सरकार में श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर रहेंगे। इसके साथ ही विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, राधाचरण साह, राकेश विशेश्वर ओझा, उद्योगपति अजय कुमार सिंह आदि रहेंगे। अध्यक्षता फुटाब बिहार के अध्यक्ष प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा करेंगे। इस अवसर पर नई आशा के स...