गया, फरवरी 5 -- माता शबरी की पूजन की तैयारी को लेकर आमस के सांव गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई। भाजपा के युवा नेता रोबिन सिंह ने बताया कि सुमेरु पहाड़ पर हर माता शबरी की भव्य पूजा-पाठ की जाती है। कहा यहां सदियों से माता सबरी की मंदिर थी। जिसे सालों पूर्व असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दी गई थी। इसके बाद भी स्थानीय लोग उल्लास के साथ हर वर्ष पूजा-पाठ करते हैं। इस वर्ष भी भव्य तरीके से मनाने की तैयारी चल रही है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार व शेरघाटी विधायक उदय कुमार सिंह को आमंत्रित किये गए हैं। बैठक में आचार्य शांतनु पाठक, संतोष मिश्रा, परमानंद मिश्र, कबल किशोर प्रसाद, राकेश मिश्रा, प्रकाश मांझी, जयपत मांझी, मनोज यादव, सीताराम यादव, श्रवण मांझी, सुरेश मालाकार, प्रदीप विश्वकर्मा आदि रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.