सहारनपुर, जून 8 -- गुफा वाले मंदिर के नाम से विख्यात माता वैष्णो देवी धाम का 14वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। बीती रात हुए दिव्य जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। श्री महाबीर संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में आयोजित जागरण में ओमप्रकाश नारंग, संजय पाहवा, अरविंद कपूर और मुकेश गुप्ता द्वारा पूजा-अर्चना कराई गई। अरविंद सिंह मखीजा ने माता रानी की दिव्य ज्योति प्रज्जवलित की। बिजेंद्र गर्ग ने कलश पूजन, नीरज गर्ग ने गणेश पूजन, प्रवीण मित्तल ने श्री बालाजी का पूजन तथा सुंदरलाल और दीशू नामदेव ने कान्हा जी का पूजन विधिवत संपन्न कराया। प्रदीप गोयल, सचिन बंसल, राकेश सिंघल, राजीव गर्ग, नरेश नामदेव, सुशील शर्मा, सुशील पाहूजा, शंकर पाहवा, मुरारीलाल बजाज आदि का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.