घाटशिला, मार्च 10 -- गालूडीह। उल्दा स्थित माता वैष्णोदेवी धाम में भक्त और भगवान के बीच होली का आयोजन किया गया। इससे पहले गायक संदीप कुमार गुप्ता ने मां के भजन से शुरूआत की उसके बाद श्रीकृष्ण की होली गीत गाये। माता वैष्णो देवी के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। पं. राहुल शास्त्री के द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई फिर माता के चरणों में अबीर डाल उनकी आराधना की गई और फिर भक्तों के ऊपर फूलों की वर्षा की गई। सभी भक्तों ने एक दूसरे को अबीर लगाए। पूरा मंदिर परिसर वृंदावन में बदल गया। इसके बाद भक्तों ने महाप्रसाद का आनंद लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.