रामगढ़, अक्टूबर 3 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि शहर के झंडा चौक स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रा भंडारा के साथ संपन्न हुआ। इस भंडारे में रामगढ़ सहित आस पास क्षेत्रों के लगभग बारह हजार श्रद्धालुओं ने माता वैष्णों देवी का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में शारदीय नवरात्रा बीते 22 सितम्बर को कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ था, जो बुधवार को माता के अटूट भंडारा के साथ संपन्न हुआ। भंडारा सुबह 8 बजे से शुरू हुआ, जो शाम तक चला। इस भंडारे में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता का जयकारा लगाते हुए प्रसाद ग्रहण किया। इस भंडारे को सफल बनाने में पंजाबी हिन्दू बिरादरी व माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरत चन्द्र वासुदेव, महासचिव महेश मारवाह सहित बिरादरी के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.