रामगढ़, जनवरी 27 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि माता वैष्णों देवी मंदिर के 35 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार की संध्या मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया। पंजाबी हिन्दू बिरादरी एवं माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में माता की भव्य चौकी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एस.सी. वासुदेव, सचिव महेश मारवाह की उपस्थिति में पंडित किशोर शर्मा, पंडित राजेश पांडेय ने मुख्य यजमान हर्ष आनंद और उनकी पत्नी निशु आनंद से विधिवत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। पूजन के उपरांत मुख्य यजमान की ओर से माता रानी की ज्योत प्रज्वलित की गई, जिसके साथ ही पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठा। चौकी का शुभारंभ धनबाद से आए भजन गायक सदानंद मुखर्जी की ओर से गणेश वंदना से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.