रामगढ़, फरवरी 8 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। शहर के झंडा चौक स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर में माता की प्रतिमा की स्थापना का 34 वां वार्षिकोत्सव शनिवार को माता के भंडारा के साथ संपन्न हो गया। माता का वार्षिकोत्सव बीते 3 फरवरी को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ था। छह दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान रवि खोसला व उनकी पत्नी रीतु खोसला थी। सभी धार्मिक अनुष्ठान पंडित गोविंद बल्लभ शर्मा व उनके सहयोगी पंडित लीलाधर शर्मा, किशोर शर्मा, मुरारी मोहन शर्मा, राजेश पांडेय, उपेंद्र पांडेय, सत्येंद्र द्विवेदी, अंकित पाठक ने करवाया। शनिवार को हवन, कंजक पूजन व अन्य धार्मिक अनुष्ठान के बाद माता का अटूट भंडारा किया गया। जिसमें पूरे रामगढ़ जिले के लगभग 15 हजार लोगों ने माता के भंडारे का प्रसाद बैठकर ग्रहण किया। इससे पूर्व शुक्रवार की रात माता वैष्णों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.