आगरा, जनवरी 4 -- आस्था भक्त मंडल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता वैष्णो देवी की अखण्ड ज्योति यात्रा रविवार को जम्मू कटरा के लिए रवाना हुई। मीडिया प्रभारी आशीष जैन ने बताया कि आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर विधि-विधान के साथ माता की अखण्ड ज्योति की प्रज्ज्वलना की गई। संस्थापक राजू भगत द्वारा मंत्रोच्चार के बीच विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने अखण्ड ज्योति प्रज्ज्वलित की। अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन के उपरांत ढोल-नगाड़ों और बैंड के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मंडल के अध्यक्ष राजकुमार राजू, पूर्व पार्षद दीपक ढल, संजय बंसल और अनिल खंडेलवाल अखंड ज्योति को सिर पर लेकर चलते रहे। माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और महिला भक्त नृत्य करती नजर आईं। यात्रा में शामिल 350 भक्त आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा जम्मू कटरा रवाना हुए...