हरिद्वार, फरवरी 22 -- सप्तसरोवर स्थित लाल माता वैष्णो देवी मंदिर में माता लाल देवी का 103वां जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे परिसर में भजन, पूजन और संतवाणी की गूंज के बीच भक्तों ने माता के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए। अखंड परमधाम के अध्यक्ष स्वामी परमानंद गिरि ने इसकी अध्यक्षता की। जूना अखाड़ा के पूर्व अंतरराष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत देवानंद सरस्वती ने संचालन किया। संचालक भक्त दुर्गा दास ने सभी संत-महंतों का स्वागत किया। स्वामी परमानंद गिरि ने कहा कि माता लाल देवी का जीवन त्याग, तपस्या और सेवा का अनुपम उदाहरण है। निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञान देव सिंह ने कहा कि उनकी साधना और भक्ति ने इस पावन धाम को सिद्ध पीठ के रूप में प्रतिष्ठित किया। महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद ने भक्त दुर्गा दास को सच्चा मातृभक्त बताय...