हापुड़, दिसम्बर 21 -- नगर में समाजसेवियों ने एकत्र होकर एक फार्म हाउस में माता रानी की चौकी का आयोजन हुआ। इस दौरान एसडीएम श्रीराम यादव मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे। समाजसेवी संजीव शर्मा व नितिन जैन ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस साल भी नगर में माता रानी की चौकी लगाई गई। जिसमें भजन कीर्तन हुए, इस दौरान भक्त जमकर भजनों में थिरके। इस दौरान धनवंत जैन ने बताया कि समाज में इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम होते रहने चाहिए। इस मौके पर रूचिर जैन, संजीव शर्मा, वंश शर्मा, अनिल पुनियानी, धीरज पुनियानी, सिद्धार्थ भारद्वाज, शिखा जैन, संध्या जैन, रश्मि जैन, श्वेता शर्मा, कोमल, संगीता जैन, सविता शर्मा आदि भक्त मौजूद रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...