मऊ, फरवरी 7 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। माता रमाबाई की 129वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को नगर के पूर्वी रेलवे फाटक स्थित डा.भीमराव आंबेडकर स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंबेडकर स्थल पर नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया। साथ ही गौतम बुद्ध, संत शिरोमणि भक्त रविदास एवं डा.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। आयोजन को लेकर सुबह से ही क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के क्रम में दोपहर बाद आंबेडकर स्थल से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि धम्मालर्निंग सेंटर सारनाथ, वाराणसी के संस्थापक और अध्यक्ष भिक्षु चंद्रिमा थेरो रहे। जो श्रद्धालुओं के साथ पैदल चलकर यात्रा में सम्मिलित हुए। शोभाया...