किशनगंज, जनवरी 4 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता पौष पूर्णिमा को लेकर शनिवार से ठाकुरगंज प्रखंड के कुकुरबाघी पंचायत स्थित ऐतिहासिक माता मेला की शुरुआत होते ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार की सुबह से ही श्रद्धालु माता भगवती एवं उनकी सातों बहनों के दर्शन हेतु कतारबद्ध होकर मंदिर पहुंचने लगे। भक्तजन सिर पर पूजा सामग्री से भरी डलिया लिए माता के दरबार में पहुंचकर फूल, केला, बताशा, पान, सुपारी, अगरबत्ती, चुनरी आदि अर्पित कर मन्नतें मांगी। भीषण ठंड के बावजूद पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालु मां भगवती के दर्शन कर माथा टेकते हुए सुख-समृद्धि की कामना कर रहे थे। यह ऐतिहासिक मेला हर वर्ष गलगलिया थाना क्षेत्र के गंदूगच्छ स्थित माता मंदिर परिसर में पौष पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित किया जाता है। बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्क...