बिहारशरीफ, अप्रैल 6 -- माता महरानी के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब दिनभर पूजा अर्चना के लिए लगी रही कतार फोटो चेवाड़ा नवरात्रा : चेवाड़ा में माता रानी के दरबार में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। चेवाडा । निज संवाददाता प्रखंड मुख्यालय एवं ग्रामीण इलाके में इलाके में दुर्गा पूजा को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है । चेवाड़ा सदर बाजार के बेलदरिया मोहल्ले के पासी टोले में स्थापित मां दुर्गा के दर्शन पूजन के चैत्र नवमी के दिन अपार भीड़ उमड़ी। दिनभर पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। मां का खोईंछा भरकर महिलाओं ने सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। चेवाड़ा में आसपास के कई गांवों से भक्तजन माता रानी की पूजा करने पहुंचे थे। नवरात्र की नवमी को हवन व आरती के बाद कुमारी कन्या का पूजन कर भोजन कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.