सिद्धार्थ, फरवरी 7 -- भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के 32 गांव में शुक्रवार को संचार गतिविधि के तहत माता बैठक का आयोजन किया गया। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने ग्राम भरवठिया बाजार पहुंचकर माता बैठक का औचक निरीक्षण किया। मौके पर सीएचओ सूरज कुमार, एएनएम तारामती, आशा बहू संगीता उपस्थित मिली। अधीक्षक ने ग्रामीणों को बताया कि गर्भावस्था के दौरान दी जाने वाली सेवाओं का लाभ लें तथा बच्चों के टीकाकरण पर ध्यान दें। समय-समय पर बच्चों को टीकाकरण करवाने पर कई जानलेवा बीमारियां जैसे हेपेटाइटिस बी, पोलियो, गलाघोंटू, काली खांसी, टिटनेस, डायरिया, निमोनिया, खसरा, दिमागी बुखार आदि से बचाया जा सकता है। इस दौरान बीएमसी सूर्यदेव सिंह, बीसीपीएम मेराज अहमद, राम अवतार, रामदुलारे, श्यामा, लक्ष्मी, सोनी आदि मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.