देवरिया, जुलाई 16 -- खुखुन्दू, देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मठिया शिव मंदिर पर चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन कथा वाचक पं. विंध्याचल मिश्र ने भक्तों को बताया कि श्रीमद्भागवत कथा से क्या-क्या सीखना चाहिए। भगवान का रूप कैसा है। भगवान की छवि कैसी है। भगवान की भक्ति कैसे करनी चाहिए। हमारे माता-पिता ही ईश्वर है। एक स्त्री का क्या धर्म होना चाहिए। इसके साथ ही श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान अधिक संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...