बांदा, जनवरी 31 -- बांदा। कार्यालय संवाददाता जनपद आए बागेश्वर पीठाधीश्वर के सत्संग में शामिल होने गए दंपति के 2.5 वर्षीय बच्चे की शुक्रवार देर शाम तालाब में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गिरवां थाना क्षेत्र के ऐला गांव निवासी राजेंद्र अपनी पत्नी के साथ तीन माह के मासूम को लेकर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के यहां खुरहंड आए बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के सत्संग में शामिल होने गए थे। अपने बड़े तीन वर्षीय मासूम हिमांशु को घर पर छोड़ गए। उसके साथ परिवार के अन्य बच्चे भी खेल रहे थे। पड़ोसी शोभालाल ने बताया कि बच्चा खेलते खेलते घर के सामने बने तालाब में डूब गया। जब उसके माता पिता घर आए तो खोजबीन शुरू की गई तो उसका शव तालाब में मिला। पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि तालाब मे डूबकर बच्चे की...