नई दिल्ली, जनवरी 22 -- WhatsApp लगातार अपने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में नए और एडवांस्ड फीचर्स जोड़कर यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाया जा रहा है। हाल ही में WhatsApp Beta for Android 2.26.3.6 अपडेट जारी हुआ है, जिसमें एक बेहद चर्चित फीचर Parental Controls with Secondary Accounts पर काम चल रहा है। यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है, लेकिन इसके सामने आने से यह स्पष्ट हो जाता है कि WhatsApp बच्चों की सुरक्षा और माता-पिता के कंट्रोल को लेकर गंभीर है। इस नए फीचर की खास बात यह है कि माता-पिता अपने बच्चों के लिए एक अलग, सीमित क्षमता वाला WhatsApp अकाउंट बना सकेंगे। Secondary Account में बच्चे कुछ ही चीजें कर पाएंगे: जैसे केवल Contacts में हो कर ही कॉल और मैसेज भेजना/प्राप्त करना और Chat Lock भी उपलब्ध नहीं होगा। जानें डिटेल्स: यह भी पढ़ें- ये हैं 9 ...