पीलीभीत, नवम्बर 5 -- बरसिया में चार दिवसीय सत्संग के तीसरे दिन ओम हरि विष्णु घट घट वासी ने भक्तों को माता पिता की सेवा करने का संदेश दिया। कहा कि जो व्यक्ति अपने माता पित की सेवा करता है वही उसका सबसे बड़ा तीरथ है। माता-पिता के चरणों में चारों धाम हैं। सत्संग में कहा कि जो लोग अपने माता-पिता को दुख देते हैं। उनका अनादर कर घरों से निकाल देते हैं तथा वृद्धा आश्रम में भेज देते हैं। उन्हें न सिर्फ इस जन्म में बल्कि कई जन्मों तक तमाम दुख सहने होते हैं। यह जीवन अनमोल है। मनुष्य को हीरा जन्म मिला है इसलिए कुछ समय निकाल कर हमें भगवान का भजन अवश्य करना चाहिए। मनुष्य को कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए। झूठ ज्यादा दिन तक नहीं चलता है। सच्चाई के रास्ते पर चलने वाले व्यक्ति की हमेशा जीत होती है। उन्होंने कहा कि सच्चाई के रास्ते पर चलने वाले व्यक्ति को कठिनाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.