औरैया, दिसम्बर 17 -- औरैया, संवाददाता। सदर विकासखंड के ग्राम आनेपुर स्थित वृद्धाश्रम में बुधवार को ग्राम कखावतू निवासी समाजसेवी एवं शासकीय अधिवक्ता कैलाश शुक्ल ने अपने स्वर्गीय पिता रामदत्त शुक्ल की स्मृति तथा माता कमला देवी की पुण्यतिथि पर सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को ठंड से बचाव के लिए ऊनी वस्त्र वितरित किए गए और स्वल्पाहार कराया गया। कैलाश शुक्ल ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं, उनकी सेवा और सम्मान करना सभी का नैतिक दायित्व है। वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों ने सेवा कार्यक्रम के लिए आभार जताते हुए कहा कि ऊनी वस्त्र मिलने से उन्हें ठंड में राहत मिली है। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अनंगपाल सिंह तोमर, डीजीसी क्रिमिनल अभिषेक मिश्रा, एडीजीसी रमेश मिश्रा, अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य नी...