भदोही, फरवरी 14 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर स्थित मां हंसवाहिनी स्कूल में शनिवार को मातृ-पितु दिवस का आयोजन किया गया। इसमें बच्चे माता-पिता की पूजन कर निहाल हुए। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हाथ में पूजा की थाली लिए बच्चों ने मां-बाप की पूजा कर आरती उतारना शुरू की तो माता-पिता की आंखें खुशी से नम हो गई। इस दौरान ओमप्रकाश पांडेय पुजारी ने कहा कि बच्चों के प्रथम गुरू माता-पिता होते हैं। हम बच्चों को शिक्षा संग संस्कार जरूर दें। हमारा संस्कार इतना मजबूत हो कि कहीं और की सभ्यता हमारे बच्चों पर प्रभाव न होने पाए इस बात का हम लोगों को ध्यान देना होगा। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अनुज पांडेय, सविता, प्रीति, रीना, सरोजिनी, ईशा, कंचन, सीमा, रंजिता, खुशबू, दीक्षा, खुशी आदि मोजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...