भदोही, फरवरी 8 -- भदोही, संवाददाता। शहर के अयोध्यापुरी कालोनी के पास स्थित आसाराम आश्रम में रविवार को माता-पिता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बच्चों ने अपने-अपने माता-पिता को आसन पर बिठाकर फूल मालाएं पहनाकर, तिलक किया और हाथों में पूजा की थाली लेकर पूजा-अर्चना की। भाजपा के पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि सनातन में माता और पिता से ऊंचा स्थान किसी का नहीं है। अभिभावकों को दुख देने वालों की बातें भगवान नहीं सुनता है। ईश्वर की कृपा तभी मिलेगी, जब हम अपने माता-पिता की पूजा करेंगे। इस तरह के आयोजनों पर बल दिया। कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के कुप्रभाव से बचने के लिए इस तरह के आयोजन बेहद ही जरूरी है। मीडिया प्रभारी नारायण पांडेय ने कहा कि वेलेंटाइन डे के स्थान पर माता-पिता की पूजा की शुरूआत आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.