सीतामढ़ी, नवम्बर 10 -- सीतामढ़ी, सीतामढ़ी प्रतिनिधि। रविवार को मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और एनडीए की जीत का आशीष मांगा। मुख्यमंत्री ने मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर मां सीता की आरती की। देश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि मां जानकी का आशीर्वाद ही भारत की संस्कृति की आत्मा है। मंदिर परिसर पहुंचते ही स्थानीय श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने परिक्रमा पथ का अवलोकन किया और मंदिर के पुजारियों से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह धरती आदर्श, त्याग और मर्यादा का संदेश देती है। पुनौरा धाम आने का अवसर पाकर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। डॉ. यादव ने कहा कि आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम मुस्कुरा रहे हैं तो दुनिया भर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.